Skip to main content

पसंद

कुछ चीज ऐसे होते हैं जिसे हम पसंद नही करते।कुछ तो लोग भी ऐसे होते हैं जिन्हे देख आप भौहें सिकोड़ लेते हो। हरेक की पसंद और नापसंद अलग अलग होती है।किसी को खेलना पसंद है,किसी को घर में भर दिन टीवी देखना, तो किसी को बस काफी के साथ किताब पढ़ना,किसी को घूमना...तो किसी को सिर्फ और सिर्फ सोना।
सोना से याद आया मेरे दोस्त सन्नी को भी सोना बहुत पसंद है।नाम भले ही सन्नी हो पर सन्नी देओल के विपरीत ये शरीर से काफी पतला है।इसके जिंदगी में बस तीन ही चीज है खाना खाना और खाना।एक ही लक्ष्य है मोटा होना।खेर कई लोगों ने इसे कई शार्ट कट उपाय बताये जैसे बियर पियो मोटे हो जाओगे।पर मदिरापान को ये अपने सिद्धान्त के विपरीत मानता है।कई डॉक्टर को दिखाया पर कोई फायदा न मिलने पर अब इसे केवल दूध और केला पर ही वैश्वास रह गया है।दिन और रात मिला कमसे कम चार बार दवाई के खुराक के भांति इसका सेवन करता है।कई वर्ष हो गए पर कोई फायडा न हुआ।

अब किसी ने इन्हें बताया है कि खूब सोया करो।तो सोने को इसने जिंदगी बना लिया है रात में तो सोता ही हैं,दिन में भी 5 से 6 घण्टे की नींद लेना,खाते खाते सो जाना,पढ़ते पढ़ते सो जाना,चाहे बिस्तर मिले न मिले,बैठे ही बैठे कुर्सी पर सोने जाने की कला तो कोई इससे सीखे।आपको ये बात भले ही अजीब लगे पर जैसा की मैंने बोला हरेक पसंद और नापसंद अलग होती है सो इसकी भी पसंद कुछ हटके है।
कुछ पसंद अगर आप दूर से देखेंगे तो आपको नापसंद लगेगा। पर लोगों की कुछ न कुछ मजबूरी होती है जिस के वजह से नापसंद को भी अपना पसंद बनाना पड़ता है।सन्नी को भी सोना कतई पसंद नही था, रात में दो बजे से पहले कभी नही सोता था,दिन में तो चाहे उसके आँख में भगवान भी घूस कर सुलाना चाहे तो न सोये।जागना और जग के पढ़ना,अलग अलग उपन्यास लाइब्रेरी से ला उसे एक दिन में ख़त्म करना उसे बहुत अच्छा लगता था।उसके परिवार वाले ने उसके लिए एक लड़की देखी,इसने भी देखा,देखते ही उस लड़की से प्यार हो गया,लड़की इससे थोड़ी मोटी थी,और ये ठहरा बहुत पतला, लड़की वाले तैयार नही हुए शादी कराने,बोले ये जोड़ी फबेगी नही।सो शादी नही हो पायेगी। इसे तो एक ही नज़र में प्यार हो गया था।अब एक ही उपाय था।
किसी को नोकरी पसंद नही,पर अपने परिवार की वजह से करना पड़ता है।आप भी अपने अंदर झांक कर देखिये....कुछ न कुछ ऐसी चीज जरूर रही होगी जिसे आप कभी न करना चाहते होंगे पर खुद के लिए न सही अपने चाहने वाले की वजह से जरूर करते होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

what are you doing..yaar

There are some pains which defines us the gravity of our tolerance. and also it actually defines us. day by day human beings are becoming less tolerant whether towards nature or towards human.we tolerate a very few. we get angry very soon, we react instantly, we got happy very soon.                                                                                 No one in this world who don't uses social sites viz Facebook, WhatsApp, Instagram.it become an established part of daily life. it has become another oxygen to the people in the sense if mobile and internet people feel alive dead. even though it keeps people connected and have many great uses. there are some disadvantages. these are becoming more vulnerable. the content are not authorised and we cant rely. people who feed content, ...

Peace of mind

                                                 "Peace of mind" आज फिर हम शांति की खोज में निकले, चूँकि कई दिनों से थक गया था रूम पर पड़े पड़े। सो सोचा "क्यों न आज कहीं चलें"। तो निकल पड़ा।                         आपको यह हैरानी होगी यह बात जानकर कि आखिर किस "शांति" की खोज में हम निकले थे। आपको बता दूँ की शांति भी दो तरीके की होती है या यूँ कहें की तीन। एक तो मन की शांति, जो हम कभी खोजने नही निकलते,लुप्त सा हो गया है आज के आधुनिक जीवन में। हम तो भैया दूसरी शांति में खोज में निकलते हैं,जो की आँख की शांति होती है,जो की internet के कुछ चुनिंदे website पर मिल जाते हैं(अक्सर जिसकी हम किसी से चर्चा नही करते),हालाँकि इसे तन की शांति भी कह सकते हैं,अर्थात् तीसरी।                         यह शांति किसी जंगल,शहर से कहीं दूर एकांत में नही मिलती,ये तो कहीं ...